Monday, February 1, 2010
पदमश्री पुरस्कार देने पर बिश्नोई समाज ने और बिश्नोई जागुर्ती सेना ने विरोध प्रदर्शन करते हुए
भारत सरकार द्वारा फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को पदमश्री पुरस्कार देने पर बिश्नोई समाज ने और बिश्नोई जागुर्ती सेना ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हिरण शिकार के मामले में आरोपी से यह पुरस्कार वापस लेने की मांग की ! बिश्नोई जागुर्ती सेना के संयोजक सुनील बिश्नोई ने बताया की इस संबंध में राष्ट्रपति को श्री गुरु जम्भेस्वर वन्य जीव सेवा एव पर्यावरण विकास संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युवराज बिश्नोई ने पत्र भेज कर सैफ अली खान से पदमश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग की है !सुनील बिश्नोई ने कहा की सैफ अली खान से पदमश्री पुरस्कार वापस लेने तक समाज की और से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा तथा जरुरत पड़ी तो आन्दोलन तेज किया जायेगा ! उललेखनीय है की 1 और 2 अक्टूबर 1998 की रात जोधपुर में दो काले हिरनों के शिकार मामले में सैफ अली खान , सलमान खान , तथा अभिनेत्री नीलम , तब्बू , सोनाली बेद्रे सहित 6 लोगो को आरोपित किया गया ! यह मामला यहाँ एक निचले अदालत में विचाराधिन है ! अत सरकार को चाहिए की वह सैफ अली खान से यह पुरस्कार वापिस ले और इन का नाम शामिल करने वाली कमेटी के सदस्यों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment