Wednesday, February 10, 2010

सैफ अली को पद्मश्री देने का किया विरोध

भास्कर न्यूज& कैथल

भारत सरकार द्वारा फिल्म अभिनेता सैल अली खान को पद्मश्री पुरस्कार देने पर बिश्नोई समाज और बिश्नोई जागृति सेना ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हिरण शिकार मामले में कोर्ट ने सैफ अली खान को दोषी करार दिया हुआ है, इसके बावजूद भारत सरकार उसे सम्मानित कर रही है। जवाहर पार्क में हुई बैठक में सेना के संयोजक सुनील बिश्नाई ने कहा कि इस संबंध में राष्टï्रपति को ज्ञापन भेजा जा चुका है, यदि राष्टï्रपति ने पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की सिफारिश नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जब तक पुरस्कार वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष १९९८ में एक और दो अक्टूबर की रात को जोधपुर में दो काले हिरनों का शिकार हुआ था, इसमें कोर्ट ने सैफ अली खान, सलमान खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सैफ अली खान को इस मामले में दोषी भी ठहराया जा चुका है। यह मामला अब निचली अदालत में विचाराधीन है। सरकार को चाहिए कि सैफ अली खान से यह पुरस्कार वापस लिया जाए और पदमश्री पुरस्कार कमेटी के सदस्यों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो!

No comments:

Post a Comment