Wednesday, February 10, 2010
सैफ अली से पदमश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग
जागरण कैथल, वरिष्ठ संवाददाता : बिश्रनेई जागुर्ती सेना के संयोजक सुनील बिश्रनेई ने कहा कि फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को पदमश्री पुरस्कार देने पर बिश्रनई समाज ने और बिश्रनेई जागुर्ती सेना ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हिरण शिकार के मामले में आरोपी से यह पुरस्कार वापस लेने की माग की है। इस संबंध में राष्ट्रपति को श्री गुरु जंभेश्वर वन्य जीव सेवा एवं पर्यावरण विकास संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युवराज बिश्रनेई ने पत्र भेजकर सैफ अली खान से पदमश्री पुरस्कार वापस लेने की माग की है। सैफ अली खान से पदमश्री पुरस्कार वापस लेने तक समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा तथा जरूरत पड़ी तो आदोलन तेज किया जाएगा। एक और दो अक्टूबर 1998 की रात जोधपुर में दो काले हिरणों के शिकार मामले में सैफ अली, सलमान खान तथा अभिनेत्री नीलम, तब्बू, सोनाली बेद्रे सहित 6 लोगों को आरोपित किया गया। यह मामला यहा एक निचली अदालत में विचाराधीन है। सैफ अली खान से यह पुरस्कार वापस ले और इनका नाम शामिल करने वाली कमेटी के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
आपने सामज के VIP लोगों को कोई कहे आपका साफा बंधाकर स्वागत करना है तो दोड़ कर या VIMAN से आ जाते है लेकिन इस काम के लिए किसी के पास समय नहीं है ,
ReplyDelete